राशन की दुकान पर जमा कर सकेंगे बिजली बिल
- शासन ने शुरू की ई-पॉश मशीनों के जरिए बिल जमा कराने की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राशन की दुकानों पर अब राशन वितरण के साथ बिजली के बिल जमा करने की व्यवस्था
शुरू की जाएगी है। ताकि डीलरों की आय में बढ़ोतरी हो सके। डीलर स्वेच्छा के आधार पर उपभोक्ताओं के बिल जमा कर सकेंगे। जमा की गई राशि पर डीलरों को कमीशन दिया जाएगा। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में बिल जमा करने के लिए अलग-अलग कमीशन निर्धारित होगा।
जिले में 403 ई-पॉश मशीनों से राशन का वितरण किया जा रहा है। इनमें 66 ई-पॉश मशीनों से नगरीय तथा 337 ई-पॉश मशीनों से ग्रामीण क्षेत्रों में राशन बांटे जा रहे हैं। डीलर अपनी स्वेच्छा से अपनी आय में वृद्धि करने के लिए बिजली के बिल जमा कर सकेगें। बिल जमा करने के लिए राशन डीलरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा बिल जमा करने पर कमीशन उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के बिल जमा करने पर अलग-अलग कमीशन दिया जाएगा।
बिल जमा करने पर डीलरों को ऐसे मिलेगा कमीशन
बागपत। ग्रामीण क्षेत्र में दस हजार रुपये के ट्रांजेक्शन पर 17 रुपये तथा नगरीय क्षेत्रों में तीन हजार रुपये के ट्रांजेक्शन पर 10.20 रुपये का कमीशन मिलेगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में दस हजार से अधिक या 11 हजार रुपये के ट्रांजेक्शन पर 23.47 रुपये तथा शहरी क्षेत्र में तीन हजार से अधिक व चार हजार की ट्रांजेक्शन पर 13.60 रुपये का कमीशन दिया जाएगा।
----------
डीलरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
बागपत। ई-पॉश मशीन बिजली का बिल जमा करने के लिए डीलरों द्वारा संर्पक करने के लिए उन्हें प्रशक्षिण दिया जाएगा।
----------
ई-वॉलेट में जमा करनी होगी राशि
बागपत। बिल जमा करने के लिए राशन डीलरो को अपने ई-वॉलेट में राशि जमा करानी होगी। इसके उपरांत डीलरों को कमीशन दिया जाएगा।
----------
वर्जन
जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि राशन डीलर की आय बढ़ाने लिए ई-पॉश मशीन से बिजली के बिल जमा कराने की व्यवस्था शुरू कराई जाएगी। डीलर स्वेच्छा के आधार पर प्रशिक्षण प्राप्त कर बिजली का बिल जमा कर सकते है। बिल जमा करने पर राशन डीलर को उचित कमीशन उपलब्ध कराया जाएगा।