फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुर्डी टीले पर मृदभांडों के साथ पुरानी ईंट निकली

Sat, 15 Feb 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
कुर्डी टीले पर खोदाई करते मजदूर। फाइल फोटो - फोटो : mathura
विज्ञापन
बड़ौत। कुर्डी टीले पर शुक्रवार को किए गए उत्खनन में खंडित मृदभांडों के साथ कुछ ईंटें भी निकली हैं। जहां बड़ी ईंटों की दीवारों को देखने के लिए जल्द ही नए शोधार्थी पहुंचेगे।
विज्ञापन

भारतीय विरासत संस्थान के महानिदेशक डॉ़ बुद्ध रश्मि मणि के निर्देशन में कुर्डी के टीले पर किए जा रहे उत्खनन अभी तक पुरातत्वविदों को काफी अहम पुरावशेष मिल चुके हैं। यहां पर 12 ट्रेंचों में खोदाई का कार्य चल रहा है और इनके अलावा नए ट्रेंच बनाने की भी योजना बनाई जा रही है। अभी तक टीले पर कुछ ट्रेंच से ईंटों की दीवारें दिखी है।
इनके अलावा खंडित मृदभांड, हड्डियां समेत अन्य पुरावशेष मिल चुके हैं। यहां निकले पुरावशेष सिनौली, चंदायन में हुई खोदाई में मिले पुरावशेषों से कहीं न कहीं मेल खा रहे हैं। मगर, अभी तक इस संबंध में पुरातत्वविद किसी भी तरह की अपनी ओर से पुष्टि नहीं कर रहे हैं। वहीं दीवारों को देखने के लिए टीले पर नए शोधार्थियों के आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

बड़ी ईंटों को कार्बन डेटिंग के लिए भेजा जा रहा है। उधर, तिलवाड़ा के आला टीले पर चल रही खोदाई में शुक्रवार को खंडित मृदभांड मिले हैं। वहीं कुछ छोटी हड्डियां भी सामने आ रही हैं। अभी तक यहां भी पुरातत्वविदों ने अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं की है। संभावनाओं के आधार पर शवाधान केंद्र व मानव बस्ती का अंदेशा जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें