फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या अल्लाह ये क्या हुआ...

Fri, 25 Sep 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
या अल्लाह, ये क्या हो गया... इतने दहशतजदा लोग और भगदड़, आखिर कौन सी कयामत टूट पड़ी..., चारों ओर शोर मचा हुआ हैं, गाड़ियों और हेलीकाप्टर का शोर, लोगों का शोर हो रहा है।
विज्ञापन


हज पर गए शहर के मोहल्ला मुगलपुरा निवासी डॉक्टर लईक ने वहां की हालत बयां की तो दहशत बागपत में भी हो गई। अपनी पत्नी नईम कौसर के साथ हज पर गए डॉक्टर लईक से मक्का में हादसा होने की सूचना पर उनके बेटे मुजम्मिल और अमन ने उनकी सलामती की जानकारी लेने के लिए फोन मिलाया।

कई घंटे की मशक्कत के बाद फोन मिल सका। तो डाक्टर लईक की बदहवाश सी आवाज आई। उन्होंने फोन पर बताया कि यहां अफरा तफरी मची हुई है। गाड़ियों और हेलीकाप्टर का शोर मच रहा है। उन्हें तो एकबारगी ऐसा लगा कि न जाने कौन सी आफत टूट पड़ी।
विज्ञापन


चारों ओर शोर मचा हुआ है, लोग भाग रहे हैं, कुछ जमीन में गिरे हैं तो कुछ अपनों को खींचकर भाग रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी नईम कौसर की तबियत खराब होने के चलते वह तो होटल में ही रुकी हुईं हैं, लेकिन वह घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर ही हैं।

लेकिन उन्हें घटना की जानकारी तब हुई जब भगदड़ मची। उन्होंने बताया कि हादसे में कई लोगों की जान चली गई है, लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल सका कि कितनों की जान चली गई है।

हज पर गई पुराना कस्बा निवासी हाजी अब्दुल गफूर ने फोन पर बताया कि हम लोग तो अल्लाह के करम से ठीक हैं। लेकिन यहां काफी बदहवासी भरा माहौल बना हुआ है। उनके पुत्र महफूज पहलवान ने बताया कि उनके पिता से कुछ ही देर पहले बात हुई है। बागपत के किसी भी हाजी को कोई चोट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें