दोघट। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की ओर से छोटी नदियों को पुनर्जीवन परियोजना में शामिल किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को डीएफओ हेमंत कुमार सेठ, परियोजना निदेशक विद्या चरण शुक्ल, बीडीओ ज्योति, बीडीओ पिलाना सोनिका, एडीओ बिनौली सचिन कुमार ने बिनौली ब्लाक के सरौरा गांव के पास हिंडन नदी और असारा गांव के निकट कृष्णा नदी का निरीक्षण किया गया। डीएफओ हेमंत कुमार सेठ ने बताया कि केंद्र सरकार की नमामि गंगे के अंतर्गत छोटी नदियों को पुनर्जीवन के लिए सम्मिलित किया गया है। इस परियोजना निर्माण के लिए मंडलायुक्त के निर्देशन पर जनपद स्तरीय टीम ने हिंडन व कृष्णा नदियों का जनपद में प्रवेश स्थल का निरीक्षण किया गया है। इन नदियों के जल प्रवाह और पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की ओर से प्रयास किया जा रहा है। संवाद
रिम धुरा उधोग को एक जनपद एक उत्पाद में शामिल करने की मांग
बागपत। जिला उद्योग एवं निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा बैठक में उद्योग बंधुओं ने यूपीएसआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया में साफ-सफाई की व्यवस्था कराने और रिम धुरा उद्योग को वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट में शामिल करने की मांग की। उन्होंने इंडस्ट्री एरिया में सिंचाई विभाग का नाला सफाई कराने व क्षेत्र में खडे़ ट्रक को हटवाने की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि निवेश मित्र योजना की समीक्षा में कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से दो निरस्त हुए। उन्होंने यूपीएसआईडीसी में पुलिस पेट्रोलिंग शुरू करने के निर्देश दिए। संवाद