फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित होते ही तैयारियों में जुटे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में बनाए जाएंगे 29 केंद्र, एसडीएम और सीओ करेंगे केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंस
बागपत। शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथि घोषित होते ही शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा की तैयारी में जुट गए है। जिले में परीक्षा के लिए बनाए गए 29 केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण की जिम्मेदारी एसडीएम व सीओ को सौंपी गई है। एसडीएम व सीओ केंद्रों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर केंद्रों की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

पेपर लीक होने पर शासन ने 28 नवंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द कर दी थी। शासन ने डीएम को पूर्व में निर्धारित किए गए केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। अब परीक्षा की तिथि 23 जनवरी निर्धारित की गई है। परीक्षा की तिथि निर्धारित होते ही शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। जिले में दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए 13898 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इनमें से प्रथम पाली में 17 केंद्रों पर 8112 परीक्षार्थी और 12 केंद्रों पर दूसरी पाली में 5787 परीक्षार्थी पंजीकृत है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए डीएम स्तर से एसडीएम व सीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें