फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसानों के सहमति पत्र भरवाने को लेकर पीछे हटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को लेकर किसान लामबंद हो गए हैं। इसके चलते अधिकारियों ने किसानों से सहमति पत्र भरवाने का काम रोक दिया है। पिछले एक सप्ताह से यूपीसीडा के अधिकारी सहमति पत्र भरवाने नहीं गए हैं।
विज्ञापन


यह औद्योगिक क्षेत्र लहचौड़ा, भागोट, फुलेरा और सरफाबाद समेत 12 गांवों की दो हजार हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया जाना है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी थी। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जमीन का नक्शा तैयार किया था। यूपीसीडा के अधिकारियों ने जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों के सहमति पत्र भरवाए थे। शुरुआत में दो सौ से अधिक किसानों ने सहमति पत्र भरकर जमा भी कर दिए थे। हालांकि, बाद में अधिकारियों से वार्ता विफल होने पर किसानों ने जमीन देने से इन्कार कर दिया। किसानों की मुख्य मांग जमीन के सर्किल रेट में वृद्धि करना है। यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक एनके जैन ने इस संबंध में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों के तैयार होने पर ही सहमति पत्र भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें