फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों में किसानों को परेशानी हुई तो अधिकारियों की खैर नहीं : सुरेश राणा

विज्ञापन
रमाला चीनी मिल में किसानों की समस्या सुनते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- रविवार की रात सहकारी चीनी मिल रमाला का किया आकस्मिक निरीक्षण
विज्ञापन

- कोहरे से बचाव के लिए रमाला चीनी मिल में प्रकाश की व्यवस्था के निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
रमाला। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सहकारी चीनी मिल रमाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से चीनी मिल में उतरने वाले रास्तों पर प्रकाश की व्यवस्था के निर्देश दिए। कोहरे में हादसों से बचाव के लिए रिफ्लेक्टर लगाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों से किसानों का भला होगा। किसानों की हर समस्या का निस्तारण मिल अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

रविवार रात करीब आठ बजे गन्ना मंत्री सहकारी चीनी मिल में पहुंचे। उन्होंने यार्ड में अलाव की व्यवस्था के निर्देश दिए। रात में आने वाले किसानों के लिए सर्दी से बचाव का इंतजाम होना चाहिए। मिल अधिकारियों से कहा कि कोहरे में हादसे रोकने के लिए पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए। किसानों के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाएं और किसानों को भी प्रेरित करें। पेयजल की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि रमाला मिल में व्यवस्थाएं ठीक मिली है। किसानों ने भी पेराई क्षमता बढ़ने और सत्र नियमित होने पर खुशी जताई। मिल अधिकारियों ने गन्ना मंत्री को बताया कि चीनी मिल अब तक 28 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर चुकी है। किसानों ने गन्ना मंत्री से मांग रखी कि कैलेंडर में संशोधन 12वें सप्ताह से पहले ही होना चाहिए, इससे किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कृषि कानूनों से किसानों की होगी भलाई : राणा
रमाला। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में है। भाजपा सरकार ने बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें