फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में कंट्रोल रूम, मुख्यालय नहीं छोडेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना वायरस पर जानकारियां हासिल करने के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिले के नोडल अधिकारी बनाकर जिम्मेदारी तय कर दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण पर जागरूकता और लोगों से संपर्क के लिए कंट्रोल रूम बना दिया गया है। जिले के लोग 0121-2220027 पर जानकारी दे सकते हैं। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी खुद सीडीओ होंगे, जबकि सहायक नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ला को बनाया गया है। कंट्रोल रूम में सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, दोपहर तीन से रात दस बजे तक डूडा की परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर, रात दस से सुबह सात बजे तक जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी एमपी सिंह की ड्यूटी लगाई गई। अन्य तीन अधिकारी समन्वय के लिए तैनात किए गए हैं। सीडीओ ने डीडीओ, परियोजना निदेशक, उपायुक्त स्वत: रोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इन्हें बनाया गया नोडल अधिकारी
बागपत। ग्रामीण क्षेत्र के लिए सीडीओ पीसी जायसवाल, सहायक नोडल अधिकारी डीडीओ, उपायुक्त मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी होगी। नगरीय क्षेत्र के एडीएम अमित कुमार सिंह नोडल अधिकारी होंगे। एसडीएम अपनी-अपनी तहसील क्षेत्र, सभी ईओ और जिला पूर्ति अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें