फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विकास कार्यों की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोनिवि गेस्ट हाउस में सोमवार को सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, लोनिवि समेत कई अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दाैरान अधिकारियों से विकास कार्यों को लेकर समस्याओं के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

सांसद ने अधिकारियों से कहा कि आखिर क्या समस्या आ रही है, जो कार्य नहीं हो रहे हैं। किसी भी विभाग में कोई दिक्कत आ रही है तो वह उनको बता सकते हैं। कहा कि दिशा की बैठक से पहले उनको सभी कार्यों का ब्योरा चाहिए, ऐसा नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार देव ने बताया कि नहरों की सफाई कराई जा रही है। जहां नहरों की पटरी जर्जर है, उन्हें ठीक कराया जा रहा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को ठीक कराया जा रहा है और नई सड़कों को जल्द बनवाया जाएगा। इसके साथ ही गन्ना विभाग की 87 सड़कों को भी लोनिवि बनवाएगा। इस दौरान रालोद के राष्ट्रीय महासचिव सुखवीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, ओमबीर ढाका, मास्टर ओमवीर तोमर आदि मौजूद रहे।

सीएम डेशबोर्ड के कार्यों में सक्रियता दिखाएं अधिकारी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सीएम डेशबोर्ड के संदर्भ में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से जुड़े डाटा को समय पर अपडेट करें और सुनिश्चित करें कि योजनाओं का क्रियान्वयन सटीक और पारदर्शी हो। इसके साथ ही सभी अधिकारी सीएम डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचना को नियमित देखें और समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। जनता की शिकायतों का जल्द निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें