फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कब्जा मुक्त हुआ कार्यालय, एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। पिलाना के कृषि रक्षा कार्यालय के भवन को कब्जामुक्त करा दिया गया है। इसके साथ ही एडीओ कृषि रक्षा अनेश दत्त शर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए उनका तबादला बिनौली ब्लॉक में कर दिया। अमर उजाला में कृषि रक्षा कार्यालय बना तबेला, बंधे मिले पशु और भरा मिला भूसा शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद कृषि निदेशक ने संज्ञान लेकर जांच का आदेश दिया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
पिलाना ब्लॉक के कृषि रक्षा कार्यालय की हालत काफी खराब थी। वहां पुराने भवन पर बाहरी लोगों का कब्जा था और वहां पशुओं को बांधने के साथ ही भूसा भरा गया था। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव के निरीक्षण करने पर भी ऐसी ही स्थिति मिली थी। इस मामले में कृषि निदेशक ने जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद इसमें कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि इस मामले में एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही बिनौली में तबादला किया गया है। हालांकि उसने स्पष्टीकरण दिया है कि कृषि रक्षा का कार्यालय चार साल से नए भवन में चल रहा है। जर्जर भवन का उपयोग नहीं किया जा रहा था, मगर किसी अन्य का उस पर कब्जा होने के कारण कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें