फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रमाला मिल में चेन की प्लेट खराब, 12 घंटे बंद रही मिल

विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल रमाला में खराबी होने पर लगी गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की लाइन। संवाद
विज्ञापन
रमाला। सहकारी रमाला चीनी मिल में मंगलवार सुबह तीन बजे चेन की प्लेट टूटने से मिल बंद हो गया। किसानों को गर्मी में मिल के यार्ड में खड़ा रहना पड़ा। दोपहर तीन बजे के बाद मिल चालू होने के बाद किसानों ने गन्ना डालना शुरू किया। इस दौरान किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रमाला चीनी मिल में मंगलवार की सुबह तीन बजे अचानक गन्ने की चेन की प्लेट टूट गई, जिससे मिल को बंद करना पड़ा। मिल के बंद होने से ट्रैक्टर-ट्राॅली व बुग्गियों की लाइन लगनी शुरू हो गई। जब काफी देर तक मिल चालू नहीं हुई तो अधिकारियों ने यार्ड में आकर किसानों को मिल के खराब होने की सूचना दी। इसके बाद किसानों के गन्ने से भरे वाहनों को लाइन में लगवाया। फिर क्षेत्र के गांवों में मुनादी कराकर किसानों को मिल के खराब होने की सूचना दी, ताकि मिल के सामने जाम की स्थिति न बन सके। किसान भी काफी देर तक इंतजार करने के बाद मिल परिसर में वाहनों को खड़ा कर चले गए। दोपहर तीन बजे के बाद मिल के चालू होने के बाद तौल शुरू हो सकी।
- रमाला में आए दिन होती है खराबी, किसान हो रहे परेशान
रमाला मिल का पांच साल पहले नवीनीकरण हुआ था, लेकिन किसानों को मिल के नवीनीकरण का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। जब पेराई सत्र शुरू हुआ है, तब से अब तक मिल कई बार बंद हो चुकी है। - संदीप, लूंब
विज्ञापन


- ठंड में चीनी मिल से पर्ची नहीं मिली और अब गर्मी शुरू होने पर किसानों को पर्ची दी जा रहीं हैं। ऐसे में किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दूसरी तरफ गेहूं की बुवाई चल रही है। - नीरज, लूंब
- मिल ने इंडेंट जारी कर दिया है, लेकिन किसान गेहूं की कटाई में लगे हुए हैं। समय से इंडेंट जारी नहीं किया गया। अब किसानों के सामने गेहूं की कटाई के साथ ही गन्ना मिल में डालने की समस्या आ रही है। - देवेंद्र, किरठल
- वर्जन
- मिल की प्लेट में खराबी आने के कारण चेन को बंद करना पड़ा था। उसे ठीक करने के बाद मिल को चालू किया गया। किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए मुनादी कराकर मिल खराब होने की जानकारी दे दी थी। - विवेक कुमार यादव, महाप्रबंधक रमाला चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें