फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री सिद्ध चक्र विधान में 512 अर्ध चढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। अष्टनिका पर्व के सातवें दिन श्री अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में शुक्रवार को जैन श्रद्धालुओं द्वारा मांडले पर 512 अर्घ्य समर्पित किए गए।
विज्ञापन

विधानाचार्य पंडित डॉ. श्रेयांस जैन के निर्देशन में पीत वस्त्रधारी इंद्रगणों ने अजितनाथ भगवान की मूर्ति का भक्तिभाव से अभिषेक किया। शांतिधारा का सौभाग्य सौधर्म इंद्र दिनेश कुमार जैन को प्राप्त हुआ। नित्य नियम पूजन में देव शास्त्र गुरु समुच्चय पूजन, भगवान अजितनाथ पूजन और भगवान शांतिनाथ का पूजन किया गया। संगीतकार संजय म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली द्वारा विधान के मध्य सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के पूजन में सिद्ध भगवान की सौधर्म इंद्र द्वारा पूजा की गई और मांडले पर 512 अर्घ्य समर्पित किए गए। रात्रि में मंदिर में आरती, प्रश्नमंच और नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया। विधान में दिनेश जैन, अंकुर जैन, शुभम जैन, रश्मि, विपिन, डिंपल, इंद्राणी, अतिशय जैन, रजनी, सरला, सुभाष जैन, मुकेश जैन, वरदान, प्रदीप, पंकज, राजेश, वकील चंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें