फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे जिले के शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
21 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे जिले के शिक्षक
विज्ञापन

बागपत। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बीआरसी में हुई। 21 जनवरी को शिक्षक सम्मान बचाओ आंदोलन के तहत सभी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसकी सूचना बीएसए को दी गई हैं।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के मंत्री राजकुमार शर्मा ने बताया कि बीआरसी में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। जिले के 674 परिषदीय विद्यालयों के हजारों शिक्षक 21 जनवरी को आंदोलन को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रेरणा एप, पुरानी पेंशन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा ग्रेडपे वेतन, प्रधानाध्यापकों की नियुक्तियां सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों ने यह कदम उठाया है। 12 से 13 सितंबर 2019 को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर आठ नवंबर को विधायकों को ज्ञापन सौंपा। 21 नवंबर को लाखों शिक्षक लखनऊ में महारैली में शामिल हुए। 25 नवंबर बेसिक शिक्षा मंत्री के साथ बैठक हुई, लेकिन आज तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब मांगों को लेकर 21 जनवरी को सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस संबंध बीएसए को ज्ञापन सौंपा गया। राकेश यादव, विकास मलिक, ईश्वर सिंह, मनोज कुमा, योगेंद्र, लोकेश शमा्र, रूपेश चौधरी, जयवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, विजय विमल, योगेंद्र कुमार, रामकुमार, प्रदीप, वीरेंद्र चौहान, अमित कुमार, सतवीर सिंह, बिलेंद्र कुमार, विनीत पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें