फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 17 केंद्र बनाने पर आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 45 परीक्षा केंद्र निर्धारित कर मांगी थी आपत्ति
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने आपत्ति माध्यमिक शिक्षा परिषद की भेज दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आपत्ति दर्ज की गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आपत्ति परिषद की भेज दी है। परिषद की ओर से आपत्तियों का निस्तारण कर परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 45 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर आपत्तियां मांगी गई थी। जिले में 45 में से 17 परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है। इनमें केंद्रों पर छात्रों की क्षमता से अधिक छात्र संख्या प्रस्तावित करने, केंद्रों के बीच अधिक दूरी के अलावा केंद्र हटाने और नया केंद्र बनाने की आपत्ति दर्ज की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि जिले में 15180 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और 14552 छात्र-छात्राएं इंटर की परीक्षा के लिए पंजीकृत है। इनमें हाईस्कूल में 8790 बालक व 6137 बालिका संस्थागत और 182 बालक और 71 बालिका व्यक्तिगत परीक्षा देंगे। इंटरमीडिएट में 7663 बालक और 5403 बालिका संस्थागत और 1080 बालक व 426 बालिका व्यक्ति परीक्षा के लिए पंजीकृत है। परिषद ने 45 परीक्षा केंद्र की सूची जारी कर आपत्ति मांगी गई थी। इनमें से 17 केंद्रों की आपत्ति दर्ज की गई है। आपत्ति परिषद को भेज दी है, आपत्तियों का निस्तारण कर केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें