बागपत। बागपत, पिलाना व बड़ौत ब्लॉक की दस ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा पर खर्च करने पर ऑडिट में आपत्ति लगी है। इसमें प्रधानों व सचिवों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
वर्ष 2016-17 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों का ऑडिट कराया गया था। ऑडिट के दौरान एक करोड़ से अधिक धनराशि की अनियमितता मिली थी। इसके बाद ऑडिट रिपोर्ट पर आपत्ति लगा दी थी। आपत्ति लगने के बाद डीपीआरओ अरुण अत्री ने दस गांव के प्रधानों व सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें पिलाना ब्लॉक के अमीपुर बालैनी गांव में 5,62,370 पर प्रधान सुधा यादव व सचिव केपी सिंह, रोशनगढ़ गांव में 5,73,040 पर प्रधान हाजि नाजिम व सचिव अरविंद कुमार शामिल हैं।
इसके अलावा खट्टा प्रहलादपुर गांव में 3,45,996 में प्रधान क्षमा देवी व सचिव अरविंद कुमार, चमरावल में 11,90,393 में प्रधान रजनी व सचिव गंगाराम, बड़ौत ब्लॉक के बड़ावद गांव में 3,17,549 पर प्रधान अवनीश कुमार व सचिव लोकपाल, कंडेरा में 21,96, 996 पर प्रधान चंद्रपाल व सचिव रोशनलाल, बरवाला में 22,04,300 पर प्रधान उपेंद्र कुमार व सचिव सतीश कुमार छछरपुर में 1,49,300 में प्रधान अनिल कुमार व सचिव रोशनलाल, बागपत ब्लॉक के नौरोजपुर गुर्जर गांव में 1,28,865 में प्रधान सोनू व सचिव रणधौल सिंह और मीतली गांव में 32 लाख 66 हजार में प्रधान संजय शर्मा व सचिव रणधौल सिंह को भी नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। डीपीआरओ ने जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।