फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नर्सिंगहोम और मेडिकल स्टोर पर छापा मारा कफ सिरप के सैंपल लिए

विज्ञापन
छापामार कार्रवाई करते औषधि निरीक्षक मोहित कुमार दीप। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
नर्सिंगहोम और मेडिकल स्टोर पर छापा मारा कफ सिरप के सैंपल लिए
विज्ञापन

बागपत। औषधि निरीक्षक मोहित कुमार दीप ने शुक्रवार को बागपत के कई नर्सिंगहोम व मेडिकल स्टोर पर छापा मार कर कफ सिरप के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर के मेरठ रोड स्थित नैन हॉस्पिटल से तीन कफ सिरप के सैंपल लिए और दवाइयों की बिक्री के अभिलेख चेक किए। फिर कृष्ण हॉस्पिटल से कफ सिरप के चार सैंपल लिए और सभी दवाइयों का रिकाॅर्ड सही रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा बागपत राष्ट्रवंदना चौक पर स्थित दावा इंडिया मेडिकल स्टोर से तीन कफ सिरप के सैंपल लिए और प्रतिबंधित दवाइयों की जानकारी ली। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रतिबंधित दवाई बेची तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दवाई का रिकाॅर्ड ऑनलाइन रखने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें