फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कोच की संख्या कम, यात्री हो रहे परेशान

Tue, 06 Feb 2024 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर संचालित जनता एक्सप्रेस में कोच की संख्या कम होने की वजह से प्रतिदिन यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों ने ट्रेन में कोच की संख्या बढ़वाए जाने की मांग की।दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर जनता एक्सप्रेस सहारनपुर से दिल्ली के बीच संचालित होती है। इस ट्रेन में बहुत से यात्री अपनी ड्यूटी समेत अन्य कामों के लिए सवार होते हैं। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या अधिक हो जाने के कारण लोगों को पूरा सफर भीड़ के बीच खड़े होकर व लटककर करना पड़ता है। ऐसे में हादसा होने की आंशका भी बनी रहती है। रोजाना इस ट्रेन में तकरीबन 600 से अधिक यात्री अप-डाउन करते हैं। काफी समय से लोग इस ट्रेन में कोच की संख्या बढ़ाएं जाने की मांग कर रहे है, क्योंकि इस समय ट्रेन में मात्र 12 डब्बे है, यात्री चार कोच ओर बढ़वाएं जाने की मांग कर रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर यात्रियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


ये बाेले यात्री-

रेलवे प्रशासन काे जनता एक्सप्रेस ट्रेन में कोच की संख्या बढ़ानी चाहिए, क्योंकि सुबह व शाम को बहुत से यात्री इस ट्रेन से ड्यूटी से लेकर अपने निजी काम करने के लिए सफर करते हैं। भीड़ की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। - रविंद्र हटटी

यदि रेलवे प्रशासन इस ट्रेन में कोच की संख्या बढ़ता है तो रेलवे के राजस्व लक्ष्य के अलावा यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। जल्द से जल्द जनता एक्सप्रेस ट्रेन में कोच की संख्या बढ़ानी चाहिए। -सत्यवीर सिंह
विज्ञापन


- वर्जन : यात्रियों की शिकायत प्राप्त हुई है, इस संबंध में रेलवे प्रशासन के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। ताकि जल्द से जल्द कोच की संख्या बढ़ाई जा सके। - सुधीर शर्मा स्टेशन अधीक्षक बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें