फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत, खेकड़ा व टटीरी में डूडा बनवाएगा छह सड़कें

Tue, 06 Feb 2024 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के तीन शहरों में छह सड़कों की हालत जल्द सुधरने वाली है। जिसके चलते डूडा विभाग की तरफ से तीन शहरों की छह सड़कोंं का निर्माण एक करोड़ रुपये से कराया जाएगा। जिसके लिए डूडा के अफसरोंं ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया।
विज्ञापन

जिले की तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में कई मार्ग ऐसे हैं, जिनकी जिम्मेदारी डूडा के पास है। जिसके चलते डूडा की तरफ से इन मार्गों का निर्माण और मरम्मत कराई जाती है। पिछले कई साल से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़कें खस्ताहाल हो गईं थीं और वहां से आवागमन करना भी कठिन हो गया था। जिसके चलते डूडा के अफसरों ने सभी निकायों में सर्वे कराने के बाद छह सड़कों का निर्माण कराने के लिए चिह्नित किया। जिसके बाद अफसरोंं ने आंकलन कराने के बाद करीब एक करोड़ रुपये बजट का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया। जिसके चलते अब शासन से बजट जारी होने का इंतजार है। बजट जारी होते ही तीनों नगरों की छह सड़कों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
- इन सड़कों का होगा निर्माण
डूडा के अफसरोंं ने बागपत शहर में वार्ड 24, अग्रवाल मंडी टटीरी में वार्ड आठ और बड़ौत शहर में वार्ड दस और वार्ड 11 में सड़कोंं का निर्माण कराया जाएगा। जिससे हजारों लोगोंं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

- वर्जन-छह सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। शासन से बजट मंजूर होते ही निर्माण शुरू करने की प्रक्रिया भी शुरू करा दी जाएगी। विवेक वर्मा, परियोजना अधिकारी, डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें