फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त विकास आयुक्त मेरठ ने किया ब्लाक का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। संयुक्त विकास आयुक्त मेरठ मंडल ने मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन रिकार्ड न दिखाए जाने पर नाराजगी जतायी।
विज्ञापन

संयुक्त विकास आयुक्त मेरठ मंडल डॉ. राजकुमार गौतम ने बीडीओ से किशनपुर बिराल में रिबोर कराएं गए 33 हैंडपंपों का रिकार्ड मांगा। एनआरएलएम कक्ष में कर्मचारियों से ब्लाक के अंतर्गत पड़ने वाले गांवों में सक्रिय समूह, उनकी कार्यशैली की जानकारी जुटायी। समूह से संबंधित ऑनलाइन रिकार्ड दिखाने को कहा, न दिखाने पर उन्होंने नाराजगी जतायी। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की रेखा बिजरौल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के मानदेय सहित अन्य समस्याएं रखी। इस अवसर पर बीडीओ राहुल वर्मा, एडीओ पंचायत सुधीर तोमर, एडीओ समाज कल्याण सुधीर पंवार, एडीओ आईएसबी संजय कुमार आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें