दोघट (बागपत)। श्री जवाहर सिंह इंटर कालेज बामनौली में आयोजित समारोह में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य इलमचंद इंसा को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उधर, दाहा गांव में भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को एमएसपी पर गारंटी कानून लागू करना चाहिए। सरकार के कृषि कानून वापस करना किसानों की बड़ी जीत है।
मुख्य अतिथि भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। भावी पीढ़ी को शिक्षित व संस्कारित किए जाने की जरूरत है। संस्था के प्रबंधक केपी सिंह, अध्यक्ष प्रहलाद सिंह व प्रधानाचार्य भरतवीर सिंह ने नरेश टिकैत को शाल व स्मृति चिह्न दिया। समारोह में इलमचंद को प्रशस्ति पत्र, शाल व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में एसडीएम सुभाष सिंह, डीआईओएस रविंद्र सिंह, चौधरी सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख कुलदीप तोमर, वेदपाल प्रधान, उधम सिंह, रेणू तोमर, तेजपाल सिंह, रविंद्र हट्टी, गौरव बड़ौत, एसआई ओमवीर सिंह, आदि मौजूद रहे।
इसके उपरांत नरेश टिकैत दाहा गांव में विकास राणा के आवास पर पहुंचे, जहां किसानों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही किसानों की ताकत है। भाकियू किसानों के हितों के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि कानून वापस कर लिए है अब एमएसपी पर भी कानून की गारंटी दी जानी चाहिए। इस मौके पर विकास राणा, रामू पहलवान, रणवीर, ऋषिपाल, ब्रह्मपाल, महक सिंह, राजेंद्र, रमेश, श्याम सिंह, कालू, ओमवीर राणा, सागर मौजूद रहे।