फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से लौटे व्यक्ति का कोरोना जांच के लिए सैम्पल लिया, घर पर ही सात दिन के लिए कराया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। दुबई में नौकरी करने वाले एक व्यक्ति के कस्बे में घर लौटने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका नमूना लेकर जांच के लिए लैब भिजवाया। उसे घर पर ही क्वारंटीन करा दिया।
विज्ञापन

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ विभाग अलर्ट है। कर्नाटक में दो मरीज मिलने पर बागपत जनपद में भी बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। कस्बे के मोहल्ला मुंडाला निवासी कृष्णपाल सिंह दुबई में नौकरी करता है। वह शुक्रवार को दुबई से अपने घर खेकड़ा पहुंचा। इसकी जानकारी पाकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत उसके घर पहुंची। कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल लिया। उसे घर पर ही सात दिन तक क्वारंटीन करा दिया। उसके परिजनों को उससे दूरी बनाए रखने, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की हिदायत दी। सीएचसी प्रभारी डॉ. ताहिर ने बताया कि कृष्णपाल सिंह दुबई से लौटे हैं। उनकी कोरोना जांच के लिए नमूना लैब में भिजवाया। उन्हें घर पर ही क्वारंटीन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें