फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मंगलवार सुबह खुलेंगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शासन के निर्देश पर शुक्रवार रात आठ बजते ही 83 घंटे का कोरोना कर्फ्यू शुरू हो गया है। अब मंगलवार सुबह सात बजे बाजार खुलेंगे। दिन में नगर के बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। खरीदारी के दौरान दुकानों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। ग्राहक और दुकानदार बिना मास्क के सामान बेचते नजर आए। फलों की ठेलियों समेत किरयाना की दुकानों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए शासन ने पूर्व में दो दिन के साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू की घोषणा की थी। अब इसका दायरा बढ़ाकर तीन दिन कर दिया है। इसके अलावा रात्रि में आठ बजे से सुबह सात बजे तक रात्रि कर्फ्यू के निर्देश हैं। अब प्रत्येक सप्ताह रात्रि आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा और रात्रि में रोजाना कर्फ्यू लागू रहेगा। कोरोना कर्फ्यू शुरू होने से पहले शुक्रवार को बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बाजारों में खरीदारी के लिए आए लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया। किरयाना की दुकानों और सब्जी व फलों के ठेलों पर लोगों की भीड़ लगी रही। बाजार में खरीददारी करने के लिए आए लोगों ने मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया। अधिकतर दुकानों पर लोग एकदूसरे से सटकर खरीददारी करते हुए नजर आए।
दुकानदारों ने भी दिखाई लापरवाही
शुक्रवार को बाजारों में दुकानदारों ने भी नियमों की पालन नहीं किया। दुकानदार बिना मास्क के सामान बेचते हुए नजर आए। दुकानों पर आने वाले ग्राहकों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं कराई गई और न ही सोशल डिस्टेंस का पालन कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने किया बाजार का मुआयना
कोतवाली पुलिस ने नगर के बाजारों में भ्रमण कर लोगों को नियमों का पालन कराया। पुलिस ने मास्क का प्रयोग न करने वालों के चालान किए तो कुछ को हिदायत देकर छोड़ा। पुलिस गश्त के दौरान बाजार में लोग नियमों का पालन करते नजर आए। शाम को पुलिस ने बाजारों में अनाउंसमेंट कर 83 घंटे के कर्फ्यू की जानकारी दी। इस दौरान लोगों से घरों में रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें