फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के संवाद में किसानों की मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को किसानों से वर्चुअल संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिले के सरूरपुर गांव में प्रगतिशील किसान सुभाष नैन ने मुख्यमंत्री से बागपत शुगर मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग की। इनके अतिरिक्त किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सीएम शुक्रवार को किसानों से वर्चुअल संवाद कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। प्रगतिशील किसान सुभाष नैन ने सीएम के वर्चुअल संवाद में कहा कि अब भी किसानों का काफी गन्ना खेतों में खड़ा है। मिल की क्षमता कम होने के कारण पर्ची कम जारी होती हैं। जिस कारण किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग की। उनका कहना था कि गन्ने की छिलाई देरी से होने के कारण अन्य फसलों की बुआई प्रभावित होती है। इस दौरान किसानों ने कहा कि समय पर गन्ने का भुगतान नहीं होने के कारण किसानों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। उन्होंने किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए समय पर भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें