फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर माह मनाएंगे खुशहाल परिवार दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार नियोजन को लेकर नई पहल, 21 तारीख को होगा आयोजन
विज्ञापन

जिले में आज होगा आयोजन, गांव स्तर पर होंगे विविध कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। समुदाय स्तर पर परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए नई पहल की गई है। अब हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। जिले में भी शनिवार को इसका आयोजन होगा। गांव स्तर की स्वास्थ्य इकाइयों पर परिवार नियोजन को बढ़ावा देने को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं।
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी परिवार नियोजन की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस पहल के तहत लक्षित समूह के परिवार नियोजन के साधन अपनाने पर खास ध्यान दिया जाएगा। लक्षित समूह में पहली जनवरी के बाद प्रसव वाली वह महिलाएं जो उच्च जोखिम गर्भावस्था के रूप में चिह्नित गई थीं, नवविवाहित दंपती जिनका विवाह इस साल जनवरी के बाद हुआ है और वह योग्य दंपती जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं, शामिल की गई है। आशा कार्यकर्ताओं की इस पहल में भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। वह ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की लक्षित समूह की महिलाओं की लाइन लिस्टिंग करेंगी। गृह भ्रमण के दौरान लक्षित समूह के उन दंपती को चिह्नित करेंगी जो परिवार नियोजन के किसी साधन को नहीं अपना रहे हैं। उनकी काउंसिलिंग से लेकर बास्केट ऑफ च्वाइस में मौजूद साधनों से अवगत कराएंगी। इन साधनों को अपनाने को लेकर कोई भ्रान्ति होगी तो उसे भी दूर करेंगी। सेवाओं की उपलब्धता, स्वीकार्यता व प्रोत्साहन राशि की जानकारी देते हुए साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी। अधिकतम महिलाओं को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर चलने के लिए प्रेरित करेंगी ताकि उनको और विस्तार से परिवार नियोजन साधनों के बारे में जानकारी मुहैया करायी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डा विजय कुमार ने बताया कि एएनएम, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा संगिनी और महिला आरोग्य समिति के सदस्य भी आशा का सहयोग करेंगे। शहरी क्षेत्र में जहां आशा नहीं हैं, वहां पर एएनएम द्वारा यह गतिविधियां की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें