फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को किया जाए शत प्रतिशत भुगतान : सुरेश राणा

विज्ञापन
गन्ना मंत्री सुरेश राणा की ऑनलाइन बैठक में भाग लेते बागपत शुगर मिल के अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने चीनी मिल अधिकारियों को निर्देश दिए कि चीनी और शीरे की बिक्री कर शीघ्र किसानों को गन्ने का शत प्रतिशत भुगतान करें। गन्ना यार्ड की सफाई की जाए। प्लांट का रख रखाव किया जाए और मिलों का संचालन पूरी क्षमता से किया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को गन्ना मंत्री ने वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से सहकारी चीनी मिल रमाला और बागपत के अधिकारियों की मीटिंग ली। सहकारी चीनी मिल बागपत के प्रधान प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि गन्ना मंत्री और प्रबंध निदेशक विमल कुमार दुबे ने चीनी मिल के गन्ना यार्ड की सफाई के निर्देश दिए हैं। गन्ना यार्ड में प्रकाश और पानी का इंतजाम किया जाएगा। गन्ना मूल्य का भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा। रमाला मिल के प्रधान प्रबंधक डा.ॅ आरबी राम, राजदीप सिंह, समरपाल सिंह और सहकारी मिलों के अन्य कर्मचारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें