फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छात्राओं के साथ भेदभाव के आरोप पर शिक्षिका को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर-खेड़की इंटर कॉलेज की शिक्षिका गुंजन शर्मा पर बोर्ड परीक्षा में छात्राओं के साथ भेदभाव करने का प्रधानाचार्य ने आरोप लगाकर डीआईओएस से शिकायत की थी। शिक्षिका द्वारा नोटिस का जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन

डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने शिक्षिका को 13 फरवरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन जवाब नहीं दिया। इसके बाद 23 मार्च को नोटिस जारी कर 11 बिंदुओं पर जवाब मांगा था। शिक्षिका द्वारा कोई जवाब नहीं देने पर एक बार फिर नोटिस जारी कर 15 अप्रैल को कार्यालय में उपस्थित होने के आदेश दिए। कार्यालय में नहीं आने पर शिक्षिका को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें