बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नर्सिंग होम और क्लीनिक चला रहे डॉक्टरों का नोटिस जारी किया गया है। चेतावनी दी कि तीन दिन में सभी अभिलेख सीएमओ कार्यालय में जमा नहीं किए तो विभागीय कार्रवाई होगी।
सीएमओ डॉ. जितेंद्र वर्मा के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ. एसपी सिंह और सहायक नोडल अजय शर्मा ने बड़ौत और किशनपुर बराल में नर्सिंग होम और क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। फिलहाल 10 संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में वैध प्रमाणपत्र जमा कराने के लिए कहा गया है। सहायक नोडल अधिकारी ने बताया कि बड़ौत के सहारा नर्सिंग होम, राशिदीया नर्सिंग होम, मलिक नर्सिंग होम, डॉक्टर वक्कार के अलावा तीन बिनौली रोड के चिकित्सकों को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा किशनपुर बराल गांव स्थित गजेंद्र सिंह कुसुमलता और डॉ. संतोष नर्सिंग होम को नोटिस जारी कर प्रमाणपत्र जमा कराने के लिए कहा गया है। तीन दिन में इन्हें जवाब देने के लिए कहा गया है। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि बिना डिग्री के डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अगर नर्सिंग होम और क्लीनिक संचालन वैध डिग्री नहीं दिखा पाए तो उन्हें झोलाछाप की श्रेणी में माना जाएगा।