ईसाई समाज के कब्रिस्तान में पड़ा खून।
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा(बागपत)। शहर स्थित एक ईसाई वर्ग के कब्रिस्तान में बच्चे की बलि दिए जाने की शंका जताई गई है। कब्रिस्तान में खून, खून लगे कपडे़, एक शराब की बोतल पड़े मिले। ईसाई समुदाय के लोगों ने कोतवाली पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।
बुधवार की सुबह डूंडाहेड़ा मार्ग स्थित ईसाई वर्ग के कब्रिस्तान में किसी बच्चे की बलि देने की सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर खून पड़ा था। साथ ही खून लगे कपड़े व एक शराब की बोतल पड़ी मिली। लोगों का मानना था कि रात में किसी तांत्रिक ने कब्रिस्तान में किसी बच्चे की बलि दी है। इसके बाद समाज के लोग खेकड़ा कोतवाली पहुंचे और कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मुनेश पंवार को घटना की जानकारी दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मुनेश पंवार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।