फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर और रमाला मिल अधिकारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने पेराई सत्र की समीक्षा की। बकाया भुगतान जल्द से जल्द करने, तौल केंद्र चलाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि किसानों को समस्या नहीं होनी चाहिए। मलकपुर और रमाला मिल के प्रतिनिधि बैठक में नहीं पहुंचे तो कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास भवन में 14 चीनी मिल के प्रतिनिधियों के साथ गन्ना भुगतान और रिकवरी की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि चीनी मिल अधिकारी गन्ना भुगतान में लापरवाही कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चीनी मिलों को 10 फरवरी तक भुगतान करने के निर्देश दिए। 14 चीनी मिलों पर पेराई सत्र 2018-19 का किसानों का बकाया भुगतान 5007.93 लाख है। इसमें मलकपुर में 3410.96 लाख, बृजनाथपुर 195.50 लाख, सिंभावली 113.74 लाख और मोदीनगर पर 1288.23 लाख रुपये बकाया हैं। मलकपुर के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थिति न होने पर जवाब तलब करने के लिए निर्देशित किया गया। नए पेराई सत्र के क्रय केंद्र संचालित करने के निर्देश दिए। पेराई सत्र 2019 -20 का अवशेष गन्ना मूल्य 51332.84 लाख है। अब तक केवल 15.97 प्रतिशत ही मिलों ने भुगतान किया है। रमाला शुगर मिल के मेल प्रबंधक को बैठक में उपस्थित ना होने का कारण बताओ नोटिस व वेतन रोकने की चेतावनी दी। जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती और अन्य मिल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें