फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 640 एनएचएम कर्मियों और सीएचओ का रोका वेतन, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे एनएचएम के 440 चिकित्सक व फार्मासिस्ट और 200 सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) का वेतन रोक दिया गया है। अब उन्हें नोटिस जारी कर ड्यूटी पर नहीं आने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है क्योंकि उनकी हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले की सीएचसी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए एनएचएम से चिकित्सक, फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारी रखे हुए हैं। वहीं गांवों में 200 आयुष्मान केंद्र खोल रखे हैं ताकि उन्हें सीएचसी व पीएचसी में उपचार के लिए न जाना पड़े। पिछले एक सप्ताह से एनएचएम के 440 कर्मचारी और 15 दिन से 200 सीएचओ के हड़ताल पर चले जाने के कारण केंद्रों पर ताला लटका रहा। इस कारण वहां पहुंचे मरीजों को उपचार के लिए काफी परेशानी हो रही है। सभी कर्मचारी समान कार्य-समान वेतन दिलवाने, सीएचओ परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव (पीबीआई) को अलग से देने के बजाय मूल मानदेय में शामिल कर एकमुश्त भुगतान करने, 60 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय व 4800 ग्रेड पे के समकक्ष वेतनमान की मांग को लेकर लखनऊ में धरने पर बैठे हैं।
उनकी हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें सीएचसी व पीएचसी पर उपचार के लिए जाना पड़ रहा है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने सभी सीएचओ को नोटिस जारी कर दिया है। सीएमओ ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों व सीएचओ का वेतन रोक दिया गया है और उन्हें नोटिस जारी कर हड़ताल समाप्त करने के निर्देश दिए। यदि वह जल्द ही ड्यूटी पर नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें