फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आय-व्यय का रिकॉर्ड नहीं देने पर छह सचिवों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छपरौली ब्लॉक के छह सचिवों ने अभी तक वर्ष 2025-26 का पंचायतों का आय-व्यय का रिकॉर्ड नहीं दिया। इसके चलते एडीओ पंचायत सुधीर कुमार ने उन्हें नोटिस जारी कर रिकॉर्ड नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि ककौर कलां, सिलाना के सचिव हिमांशु राठी, ककड़ीपुर के सचिव विक्रांत तोमर, लुहारा के सचिव अंकुश अरविंद, शेरपुर के सचिव लोकेंद्र राठी, बोढ्डा के सचिव अमित कुमार तोमर व तुगाना के सचिव प्रदीप कुमार शर्मा को वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का रिकॉर्ड देने के लिए चार बार पत्र लिखा जा चुका है। अभी तक भी उन्होंने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए हैं। बताया कि सीडीओ ने तीन बार व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने एक बार पत्र भेजा है। सचिवों द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने नोटिस जारी करते हुए कहा कि यदि सोमवार तक अभिलेख नहीं दिए तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


अभिलेख नहीं देने पर रोका वेतन
बागपत। डीपीआरओ रमेशचंद गुप्ता ने सचिव रोहित खोखर व वीडीओ विजित तोमर को एक-दूसरे को विकास कार्यों के अभिलेख नहीं देने पर उनका सितंबर माह का वेतन रोक दिया है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में अभिलेख नहीं दिए जाते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें