फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि की जमीन पर कब्जा करने वालों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर गांव में जमीन पर कब्जा करने वाले चार लोग किए गए चिह्नित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर आदमपुर गांव में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कब्जा करने के मामले में चार लोगों को चिह्नित किया गया है। विभाग की ओर से इन चारों को नोटिस भेजा गया है। साथ ही दोघट थाना पुलिस से भी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए सहयोग मांगा गया है।
आदमपुर गांव में बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से मिट्टी का भराव कर छप्पर व चारदीवारी कर कब्जा कर रखा है। शिकायत करने के बाद भी न तो प्रशासन ने जमीन को खाली कराने में रुचि ली और न ही पुलिस प्रशासन ने। फिलहाल लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने चार लोगों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस भेजा है। नोटिस में विभाग की भूमि को जल्द से जल्द खाली कराने के निर्देश दिए गए है। इस संबंध में एक पत्र दोघट थाना पुलिस को भी भेजा गया है। इसमें पुलिस से भी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एई आकांक्षा सिंह ने बताया कि विभाग ने चेतावनी बोर्ड भी लगवाया था, फिर भी लोग अवैध कब्जा करने में जुटे है। फिलहाल चार लोगों को नोटिस भेजा गया है। दोघट थाना पुलिस से भी जमीन को खाली कराने के लिए सहयोग मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें