डीआईजी सहारनपुर ने इस मामले की जांच एसपी सिटी सहारनपुर व्योम बिंदल को सौंपी। जांच के दौरान सीओ श्रेष्ठा ठाकुर से बयान दर्ज कराने को कहा गया। एसपी सिटी का कहना है कि सीओ के पहले बयान सभी बिंदुओं को स्पष्ट नहीं कर पाए, इसलिए उन्हें दोबारा नोटिस भेजकर विस्तृत जवाब मांगा गया है।
इस मामले में बागपत एसपी सूरज कुमार राय ने भी पुष्टि की है कि सीओ को सहारनपुर से नोटिस मिला है। वहीं, सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा है कि जिस युवती ने आत्महत्या की थी, उसके सुसाइड नोट में जिनका नाम था, उन्हीं पर कार्रवाई हुई। जांच के बाद सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।