39 शिकायतों मे से एक का भी नहीं हुआ निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को डीएम शकुंतला गौतम ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। बागपत में 39 शिकायतें मिलीं, जिसमें से एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में तीन विद्युत विभाग की, एक समाज कल्याण विभाग की, एक बैंक, 12 पुलिस, तीन खंड विकास अधिकारी, एक डूडा, एक नलकूप तथा 16 शिकायतें राजस्व विभाग से संबधित आईं। डीएम शकुंतला गौतम ने संबधित अधिकारियों को शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में एसपी अभिषेक सिंह, एसडीएम अनुभव सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।