फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर प्राणी शरीर नहीं, आत्मा पर ध्यान दें

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। गुप्ति सागर महाराज ने कहा अपने शरीर नहीं, अपनी आत्मा की तरफ ध्यान दो, अपनी आत्मा पर जो कर्म रूपी धूल चढ़ी है, उसको धर्म रूपी साबुन से साफ करो, इससे आपके कर्मों की निर्जरा होगी
विज्ञापन

दिगंबर जैन अतिथि भवन में आयोजित धर्मसभा में उन्होंने कहा कि शरीर और आत्मा दोनों का रूप अलग अलग है, लेकिन इंसान शरीर को तो खूब सजाता है, बहुत साफ सफाई करता है पर वह न तो आत्मा को सजता है ना आत्मा के ऊपर चढ़े कर्म रूपी धूल की साफ सफाई करता है। प्राणी अपने शरीर का तो मोह करता है, लेकिन आत्मा का नहीं। उपाध्याय ने कहा कि प्राणी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बना रहता है वह जानता है कि शरीर तो एक दिन नष्ट हो जाना है ,लेकिन आत्मा तो अमर है वो कभी नष्ट नहीं होती। इसके बाद भी वह अपनी आत्मा नहीं शरीर की तरफ ध्यान देता है ।
धर्म सभा का संचालन अमित जैन ने किया। इसमें पंकज जैन, अजय, अनिल प्रवीण मनोज राजकुमार मोनू आदिश कृष्णा अल्पना मोनिका अंजू सुमन आदि रहे। मीडिया प्रभारी आदिश जैन ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में अतिथि भवन में आठ बजे नये वर्ष के रंग उपाध्याय के संग कार्यक्रम के अंतर्गत जैन भजन और कवि सम्मेलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें