फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नगर पालिकाओं व पंचायतों के नामित सभासद घोषित, भाजपा-रालोद में सामंजस्य बना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिकाओं व पंचायतों के नामित सभासदों की सोमवार को घोषणा कर दी गई। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा नगर पालिकाओं में पांच-पांच सभासद बनाए गए। तीनों जगह भाजपा के साथ ही रालोद वालों को नामित सभासद बनाया गया है। यह जरूर है कि बागपत व बड़ौत में रालोद के अध्यक्ष होने के बाद भी उनको कम जगह मिली है।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी गुरुप्रसाद ने सोमवार शाम को नगर पालिकाओं व पंचायतों के नामित सभासदों के नाम की सूची जारी की। बागपत नगर पालिका में भाजपा के अंकुर, नीरज मान, डॉ. विनय त्यागी, आशीष सिंह, रालोद के अमित जैन को नामित सभासद बनाया गया है। बड़ौत नगर पालिका में भाजपा के अभिषेक मिश्रा, मुकेश जैन, श्रीभगवान, विकास, रालोद के मइनुद्दीन अब्बासी को सभासद बनाया गया। खेकड़ा नगर पालिका में भाजपा के हर्ष शर्मा, आदर्श गुप्ता, रालोद के राजसिंह, रूपेंद्र, रामकुमार को नामित सभासद बनाया गया।
बागपत में रालोद के राजुद्दीन और बड़ौत में रालोद की बबीता तोमर अध्यक्ष है। इसके बाद भी बागपत व बड़ौत में चार-चार सभासद भाजपा के बनाए गए हैं और एक-एक सभासद रालोद का बनाया गया है। खेकड़ा में भाजपा की नीलम धामा अध्यक्ष हैं और वहां भाजपा के दो व रालोद के तीन नामित सभासद बनाए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायतों में इनको बनाया गया नामिका सभासद
दोघट नगर पंचायत में रामनिवास कश्यप, अमित, प्रवीण कुमार को नामित सभासद बनाया गया। छपरौली में अनीता, गोपाल, श्यामसिंह और अग्रवाल मंडी टटीरी में राधेकृष्ण, मनोज, अर्पित रूहेला सभासद बने। अमीनगर सराय में राहुल शर्मा, राजीव मित्तल व सोहनवीर पांचाल व टीकरी में सूरजमल, दीपक राठी, जयकुमार और रटौल में वकील, सुंदर सैनी, रामनिवास को नामित सभासद बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें