फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने देखी सर्वे की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोविड-19 के नोडल अधिकारी एम देवराज और डीएम शकुंतला गौतम ने नगर के वाल्मीकि मोहल्ले, खेड़ा इस्लामपुर, फैजल्लापुर गांव में स्वास्थ्य विभाग के सर्वे का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य कर्मियों को सावधानी के साथ लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। डीएम ने लोगों से आह्वान किया कि मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन

रविवार को कोविड-19 के नोडल अधिकारी ऊर्जा निगम के सचिव एम देवराज, डीएम शकुंतला गौतम, एडीएम अमित कुमार सिंह, एसडीएम रामनयन सिंह और सीओ ओमपाल सिंह ने नगर के वाल्मीकि मोहल्ले का निरीक्षण किया। लोगों को घर पर रहने व दो गज की दूरी और मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से सर्वे कर रही आशा व एएनएम द्वारा स्वास्थ्य संबंधित जानकारी लेने के बारे में जानकारी ली। कॉलोनी के संदेश चौहान पुत्र नरेंद्र चौहान, टेकचंद पुत्र हरकेश, राजकुमार पुत्र फूल सिंह, ज्ञानो पत्नी ओम प्रकाश ने बताया की आशा, एएनएम घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग कर स्टीकर लगा रही हैं। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी ममता व सविता घरों पर स्टीकर लगाती मिली। नोडल अधिकारी व डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत साफ सफाई का निरीक्षण का अधिशासी अधिकारी को वृहद स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक बागपत डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि खेड़ा इस्लामपुर एवं फैजल्लापुर में भी नोडल अधिकारी एम देवराज ने सर्वे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें