फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ने लगाया इंस्पेक्टर पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोर्ट रोड भजन विहार गली नंबर छह के विनोद शर्मा ने इंस्पेक्टर अरविंद कुमार और दो अन्य पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यापारी ने एसपी को प्रकरण से अवगत कराया। सोमवार को व्यापारी एसपी अजय कुमार सिंह से मिलेंगे। उधर, इंस्पेक्टर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

व्यापारी विनोद शर्मा ने बताया कि सड़क पर उसे एक पशु ने टक्कर मार दी थी। इसमें वह घायल हो गया था। रविवार सुबह चिकित्सक के यहां उपचार के लिए गया था। लौटते वक्त बागपत कोतवाली के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने उसे राष्ट्रवंदना चौक पर रोक लिया और गमछा होने के बावजूद पांच सौ रुपये का चालान कर दिया। आरोप है कि चालान के बाद जब वह कोर्ट रोड गली नंबर दो के समीप पहुंचा तो पीछे से जीप में आए इंस्पेक्टर और दो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पिटाई की। व्यापारी ने पालिकाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट को जानकारी दी। इसके बाद पालिका में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार और व्यापारियों के बीच बैठक हुई। व्यापारियों ने एसपी को कॉल कर प्रकरण से अवगत कराया। सोमवार को व्यापारी एसपी अजय कुमार सिंह से मुलाकात करेंगे। उधर, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। व्यापारी बिना मास्क के सड़क से गुजर रहा था। पुलिस ने जुर्माना लगा दिया। इस वजह से प्रकरण का तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें