फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बिना मास्क घूम रहे लोगों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नोडल अधिकारी एमके देवराज ने शुक्रवार को खेकड़ा नगर के बाजार का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बाजार में बगैर मास्क लगाए घूम रहे लोगों को जमकर फटकरी लगाई। कोतवाली पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दोपहर में डीएम शकुंतला सिंह और एसपी अजय कुमार सिंह ने भी नगर का जायजा लिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एमके देवराज शुक्रवार की सुबह खेकड़ा पहुंचे। उन्होंने नगर के बाजार का भ्रमण किया। कई दुकानों पर बिना मास्क लगाए बैठे दुकानदारों और ग्राहकों को जमकर फटकार लगाई। मास्क पहनने के कडे़ निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस को भी ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीडीओ हुबलाल, सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर मौजूद रहे। दोपहर करीब तीन बजे डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अजय कुमार खेकड़ा पहुंचे। बाजार में उन्होंने व्यापारियों और लोगों से कहा कि 55 घंटे का सख्त लॉकडाउन शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार तक चलेगा। इस दौरान यदि अनावश्यक लोग सड़कों पर निकले तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों और लोगों से सहयोग की अपील की। इस दौरान कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा समेत पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें