बागपत। नोडल अधिकारी एम देवराज ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की जांच के लिए चल रहे सर्वे अभियान का नैथला और गौरीपुर जवाहर नगर गांव में निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को गंभीरता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी क्षेत्र के बली, गौरीपुर जवाहर नगर व सरुरपुर गांव में लोगों के सैंपल लिए गए। सीएचसी क्षेत्र में कुल 170 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की जांच के लिए चल रहे सर्वे का नोडल अधिकारी एम देवराज ने क्षेत्र के नैथला व गौरीपुर जवाहरनगर गांव का निरीक्षण किया। लोगों से जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम के कार्य को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन के साथ बेहतर व्यवहार करें। किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
सीएमओ ने किया छपरौली का दौरा
छपरौली। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बृहस्पतिवार को कस्बे का निरीक्षण कर कंटेनमेंट जोन में आवाजाही बंद कराने के लिए कड़ाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्बे की पट्टी भुलाला, जैन मोहल्ला, वार्ड नंबर नौ, कबीर मंदिर का निरीक्षण कर लोगों की आवाजाही बंद कराने तथा सैनिटाइजर का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।