फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने मरीजों से वीडियोकॉल से की वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा में। नोडल अधिकारी ऊर्जा सचिव एम देवराज और डीएम शकुंतला गौतम ने शुक्रवार को कोविड-19 एल-1 केयर सेंटर सर्वोदय का भ्रमण कर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से मरीजों से बात की। इसके अलावा कोविड-19 कंट्रोल रुम में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की बैठक में आवश्वयक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

खेकड़ा में भी नोडल अधिकारी एमके देवराज ने एल वन और एल टू कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। वीडियो काल कर मरीजों से वार्ता की। उनसे खानपान और उपचार की व्यवस्था के बारे में पूछा। सभी मरीजों ने संतुष्टि जताई। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने को कहा। साथ ही प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर ताहिर को मरीजों को गुणवत्ता वाला खाना और समय पर सही इलाज करने के निर्देश दिए। सीडीओ अभिवेद राम त्रिवेदी, एसडीएम अजय कुमार, तहसीलदार यदुवंश कुमार, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें