फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बिजरौल गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुघर्टना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उधर, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक युवक राजीव (29) पुत्र रामदास बिजरौल गांव का रहने वाला था। वह बृहस्पतिवार को बाइक से खेत से घर लौट रहा था। गांव के नजदीक मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजीव की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, युवक की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। महिलाओं का रोते हुए बुरा हाल था। उसके पिता रामदास ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी है। उधर, बड़ौत-शामली मार्ग पर बावली गांव के पास वाहन चालक ने बाइक सवार अक्षय कुमार पुत्र सत्यपाल निवासी लालूखेडी जनपद शामली को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे भी पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें