फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्ट अफसरों और नेताओं को माफी नहीं : रीता

Sun, 28 May 2017 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
चांदीनगर के घिटोरा गांव में सभा को संबोधित करती परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा किसानों को उनका हक दिलाया जाएगा। गन्ने का दाम बढ़ेगा और मिल मालिकों से बकाया भुगतान होगा। भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचा जा रहा है। 
विज्ञापन


 घिटौरा गांव में भाजपा नेता करतार सिंह की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रदेश की परिवार कल्याण एवं मातृ शिशु कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी पहुंची। इस मौके पर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित और गरीबों के हितों के लिए काम कर रहे हैं।

पांच करोड़ गैस कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है, दो करोड़ गरीब परिवारों को कनेक्शन दिए जा चुके है। भ्रष्टाचार अफसरों ओर नेताओं के खिलाफ  ठोस कदम उठाए जाएंगे। किसानों के लिए गन्ने का मूल्य बढ़ा दिया है। 22 सौ करोड़ रुपये से बकाया भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन


चीनी मिल मालिक समय पर किसानों का भुगतान नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर कतार सिंह द्वारा किए कार्यक्रम की सराहना की। उनका हर कदम पर सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक योगेश धामा और विधायक सोमेंद्र तोमर, ऋषिपाल चेयरमैन, करतार सिह,  रामपाल नेहरा, भैया दास जी महाराज, लीलू प्रमुख, नरेश वर्मा आदि रहे। 

चंद्रशेखर को शीघ्र जेल भेजा जाएगा
पत्रकारों से बात करते हुए परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा सहारनुपर में जातीय दंगा भड़काने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। चंद्रशेखर को शीघ्र जेल भेंगे। राष्ट्र विरोधी को पनपने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री सड़क योजना से गांवों को जोड़ा जा रहा है।

पूर्व की सरकार में योजना को उल्टा लौटा दिया जाता था। मोदी सरकार ने 48 हजार किलो मीटर रोड ग्रामीण क्षेत्रों में बनवा दी है। कांग्रेस सरकार में दो किमी भी सड़क नहीं बनी। एक व्यक्ति को घेरने के लिए दस लोग एक मंच पर आ गए हैं, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है। जाति के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता सबक सिखा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें