फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई अधिकारियों के साथ वार्ता में नहीं निकला हल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम से मिलेगा अग्रवाल मंडी टटीरी के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत हाईवे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के विवाद को लेकर नागरिक और एनएचएआई के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। हाईवे निर्माण को लेकर नागरिकों को प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही डीएम और एसडीएम से मिलकर समस्या का समाधान कराने की मांग करेगा।
विज्ञापन

भाकियू के युवा जिला अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि कंपनी का ठेकेदार सड़क के मध्य से 13 मीटर हाईवे में लेना चाहते हैं। जबकि भूमि अभिलेख में सड़क के दोनों ओर दस मीटर भूमि है। उन्होंने दस मीटर से अधिक भूमि पर निर्माण करने पर मुआवजे की मांग की। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एसके मिश्रा ने कहा कि कंपनी को पीडब्लूडी ने सड़क बनाने के लिए भूमि दी है। उन्होंने अपनी समस्या को लेकर डीएम या एसडीएम से मिलकर निस्तारण कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन जो तय करेगा उसी के आधार पर निर्माण कार्य कराया जाएगा। बैठक में आलोक मानव, संजय कुमार, राकेश, संजीव शर्मा, डॉ सुनील अग्रवाल, शिरोमणि शर्मा, नसीम शहजाद, अमित, पिंटू, भूषण, लक्ष्मण, विकास, सुमित वर्मा, महिपाल, डॉ. प्रदीप नैन, सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें