बागपत नगर पालिका स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण करती डीएम शकुंतला गौतम
- फोटो : BAGHPAT
डीएम ने किया नगर पालिका रैन बसेरा का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने शनिवार को नगर पालिका रैन बसेरा का निरीक्षण किया। सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में रैन बसेरा क्रियाशील करने के निर्देश दिए। चेताया कि फुटपाथ पर कोई भी व्यक्ति सोता हुआ नहीं मिलना चाहिए।
डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि सर्दी शुरू हो गई है। सर्दी में अगर कोई व्यक्ति खुले में सोता है तो उसके ऊपर छत की व्यवस्था जरूरी है। खुले में सोने से सर्दी लग सकती है और उसका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। डीएम ने एसडीएम, अधिशासी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में रैन बसेरा क्रियाशील करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम प्रधानों को गांव में कोई भी व्यक्ति खुले में ना सोए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल इंतजाम करने के निर्देश दिए।
अधिशासी अधिकारी को महिला रैन बसेरा अलग करने के निर्देश दिए। कहा कि शौचालयों की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। डीएम ने फुटपाथ पर कोई भी व्यक्ति सोता हुआ नहीं पाया जाना चाहिए। किसी की भी खुले में सोने संबंधी शिकायत नहीं आनी चाहिए। इस दौरान डिप्टी कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन मौजूद रहे।