फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सपा में किसी को नहीं मिला सिंबल, मनोज व अमरपाल का लखनऊ में डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सपा में मंगलवार को भी किसी नेता को लोकसभा चुनाव में नामांकन करने के लिए पार्टी से सिंबल नहीं मिल सका। सपा से चुनाव लड़ने का दावा करने वाले पूर्व घोषित प्रत्याशी मनोज चौधरी और पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा दोनों ही लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। इस तरह सपा में टिकट को लेकर खींचतान चल रही है। यह माना जा रहा है कि अब बुधवार को किसी एक को सिंबल देकर स्थिति साफ की जाएगी।
विज्ञापन

बागपत लोकसभा सीट से सपा ने मनोज चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया था। इस बीच गाजियाबाद के साहिबाबाद से विधायक रहे अमरपाल शर्मा ने खुद को प्रत्याशी बताते हुए प्रचार शुरू कर दिया। वहीं नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई तो सभी को लगा कि अब स्थिति साफ हो सकती है। मगर नामांकन के केवल दो दिन बाकी है और सपा से अभी किसी को नामांकन के लिए सिंबल नहीं मिला है।
मंगलवार को मनोज चौधरी और अमरपाल शर्मा दोनों ही लखनऊ में पहुंच गए लेकिन पूरा दिन डेरा डालने के बाद भी उनकी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि बुधवार को अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद ही सिंबल को लेकर स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन

सपा के नाम से चार लोगों ने खरीदे नामांकन फार्म
सपा की तरफ से पहले ही दिन मनोज चौधरी ने नामांकन फार्म खरीद लिया था तो सोमवार को अमरपाल शर्मा, विकास कुमार, विदुर कुमार ने भी सपा के नाम से नामांकन पत्र लिया। मगर किसी के पास सपा का सिंबल नहीं होने के कारण नामांकन फार्म जमा नहीं कर रहे हैं।
वर्जन
पार्टी ने मुझे प्रत्याशी घोषित किया हुआ है और मैं सिंबल लेने के लिए लखनऊ आया हुआ हूं। सिंबल लेकर आने के बाद चार अप्रैल को नामांकन किया जाएगा। - मनोज चौधरी, घोषित प्रत्याशी
मुझे चुनाव की तैयारी के लिए कहा गया था, इसलिए ही प्रचार शुरू किया था। प्रत्याशी किसे घोषित किया जाएगा, यह हाईकमान का फैसला है। वह प्रत्याशी बनाते हैं तो दमदारी से चुनाव लड़ा जाएगा। - अमरपाल शर्मा, पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें