गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में बुधवार सुबह सात बजे से 26 जनवरी को सुबह 12 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेंगी। गणतंत्र दिवस की परेड के रिहर्सल को देखकर भारी वाहनों के प्रवेश पर पहले ही रोक लग गई थी। इस कारण बागपत की सड़कों पर सोमवार की रात में वाहनों की लाइन लग गई। वाहनों को मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद निकाला गया।
26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस की बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही है। इसे देखकर जिला पुलिस मुख्यालय ने दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी । 24 जनवरी को सुबह सात बजे से 26 तारीख को 12 बजे तक कोई भी बड़ा वाहन दिल्ली की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।
परेड के रिहर्सल के लिए इन वाहनों के प्रवेश पर 22 जनवरी को सात बजे से 23 तारीख की दोपहर 12 बजे तक के लिए रोक लगा दी इसे देखकर बागपत पुलिस ने दिल्ली जाने वाले सभी भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोक दिए थे।
इसी कारण खेकड़ा क्षेत्र की डूंडाहैड़ा चेकपोस्ट और यूपी-हरियाणा बॉर्डर की निवाड़ा चौकी पर वाहनों को रोका गया। इस दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और गौरीपुर-सोनीपत मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई ।
इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 12 बजे के बाद वाहनों को पुलिस ने निकाला। पुलिस को मशक्कत का सामना करना पड़ा। उधर एसपी जय प्रकाश का कहना है कि दिल्ली पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। उनके द्वारा थाना पुलिस और यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।