फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में डॉक्टर नहीं और जन औषधि केंद्र पर लटका ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के कारण कई दिन बाद खुली ओपीडी, कई डाक्टरों के कक्ष मिले बंद
विज्ञापन

पांच सौ मरीज पहुंचे, सोशल डिस्टेंसिंग का नियम भी टूटा
नवीनीकरण के कारण दस दिन के लिए बंद किए गए जन औषधि केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोरोना संक्रमण के कारण बंद किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार जिला अस्पताल की ओपीडी खोल दी गई। मगर, पहले दिन डॉक्टरों की कमी रही। मरीजों को इंतजार करना पड़ा। सोशल डिस्टेंस का पालन भी नजर नहीं आया। ई तो मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। इलाज के लिए पहले दिन करीब पांच सौ मरीज पहुंचे।
सुबह जिला अस्पताल खुला तो मरीजों की धीरे-धीरे संख्या बढ़नी शुरू हुई। त्वचा रोग की ओपीडी, फिजीशियन कक्ष, महिला ओपीडी में दोपहर 12 बजे डॉक्टर मौजूद नहीं थे। मरीज कक्षों के बाहर बैठे इंतजार करते रहे। कहीं डॉक्टर पहुंच गए तो कहीं मरीजों का वापस लौटना पड़ा। पुराना कसबा से इलाज के लिए पहुंची शबनम का कहना है कि डॉक्टर नहीं मिला, जिस कारण उसे शुक्रवार को दोबारा जाना पड़ेगा। उधर, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर भी ताला लटका रहा। केंद्र के मैनेजर कपिल का कहना है कि लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है, जिस कारण केंद्र को दस दिन के लिए बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में चार डॉक्टरों की ड्यूटी
बागपत। सीएमएस डॉ बीएलएस कुशवाहा ने बताया कि बृहस्पतिवार को डॉ देवेंद्र कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ शेर आजाद और डॉ अशोक लाटियान की ड्यूटी जिला कारागार में लगाई गई थी। जिस कारण कई ओपीडी में कुछ देर के लिए परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें