फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता अर्श का सुराग नहीं, पुलिस ने कई युवकों से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर(बागपत)। खट्टा प्रहलादपुर गांव से संदिग्ध हालात में लापता हुए पांच साल के मासूम अर्श का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मगर, पुलिस की जांच किसी सिरे पर नहीं पहुंची हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

23 जनवरी को खालिद का पांच साल का बेटा अर्श साप्ताहिक पैठ से लापता हो गया था। परिजनों ने चांदीनगर थाने पर जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। परिजनों ने एसपी कार्यालय पर हंगामा कर पुलिस पर प्रकरण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि अगर जल्द ही अर्श की बरामदगी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। एसपी कार्यालय के सामने सांकेतिक जाम भी लगाया गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अर्श की बरामदगी के लिए कई जगह छानबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कई युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने जिस जगह से अर्श लापता हुआ था, वहां भी छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी का कहना है कि आसपास के लोगों से जानकारी ली गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें