जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। जिला जज उमेश कुमार शर्मा, डीएम राजकमल यादव और एसपी अभिषेक सिंह ने बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। बैरकों ओर बंदियों की सघन तलाशी कराई। किसी के भी पास कोई प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली। अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
बुधवार की दोपहर करीब दो बजे जिला जज उमेश कुमार शर्मा, डीएम राजकमल यादव और एसपी अभिषेक सिंह क्षेत्र के गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल पहुंचे। उन्होंने जेल की सभी बैरकों, भवनों की छतों और जेल परिसर की सघन तलाशी कराई। कोई भी प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अस्पताल भोजनालय और पेयजल व्यवस्था को देखा। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह को कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार भी मौजूद रहे।